दुनिया में पहली बार : नेता को सुनने के लिए को जनता देनी होगी फीस
नरेंद्र मोदी की सभाओं में उमड़ती भीड़ को भाजपा ने कैश करने का नया और अनोखा तरीका निकाला है। यह दुनिया में पहली बार होगा, कि अपने नेता को सुनने के लिए जनता को फीस देनी होगी।
आंध्रप्रदेश बीजेपी ने हैदराबाद में मोदी की सभा में एंट्री के लिए 5 रुपये की फीस रखी है। मोदी की लोकप्रियता से कमाई गई इस राशि को पार्टी उत्तराखंड राहत कार्य के लिए देगी। हैदराबाद में ये अनोखी सभा 11 अगस्त को होगी।
40,000 लोगों ने मोदी को सुनने और देखने के लिए फीस चुका दी है। मोदी हाईटेक हैं, तो ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी है, 10 अगस्त तक ये रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। इस सभा के बाद मोदी पहले ऐसे नेता हो जाएंगे, जिन्हें सुनने के लिए जनता पैसे देने को भी तैयार है। चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद दक्षिण भारत में मोदी की ये पहली जनसभा है।
असल में मोदी अच्छे से जानते हैं कि कैसे लोगों को अपने साथ और पार्टी के साथ जोड़ा जाए। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि वो देश के किसानों से लोहा चाहते हैं, और उस लोहे से वो देश के लौह पुरुष यानि सरदार पटेल की प्रतिमा बनाना चाहते हैं।
उनकी ऐसी घोषणाओं की बुद्धिजीवी तबका भले ही आलोचना करे, लेकिन ये लोगों को बहुत भाती हैं। पार्टी हैदराबाद में आयोजित होने वाली मोदी की रैली में आने वालों से पांच रुपए शुल्क के रूप में लेने का फैसला किया है। दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि अन्य पार्टियां अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए खूब पैसा बहाती हैं, लेकिन मोदी अकेले ऐसे नेता हैं, जो प्रवेश शुल्क के बावजूद अपनी रैली में भारी संख्या में लोगों को जुटाने का माद्दा रखते हैं।
No comments:
Post a Comment