Monday, 15 July 2013

इस प्रिंटर से प्रिंट करना इतना आसान

प्रिंटर का पहला मॉडल बनाते समय विशेषज्ञों ने भी नहीं सोचा होगा कि तकनीक हमें इतनी आगे ले जाएगी कि इसे जेब में रखा जा सकेगा। जी हां एलजी ने अब ऐसा फोटो प्रिंटर लांच किया है जो आसानी से जेब में रखा जा सकता है।

एलजी कंपनी ने अपने इस गैजेट से प्रिंट करना इतना आसान बना दिया है कि मात्र 15 सेकेंड में आप प्रिंट ले सकते हैं। ये फोटो प्रिंट करने में आपकी सोच से भी ज्यादा आसान है। इसे ब्लूटूथ और एनएफसी (नीयर फिल्ड टेक्नोलॉजी) के जरिए भी कनेक्ट किया जा सकता है।

इसको लाना ले जाना जितना आसान है उतना ही इसे अफोर्ड करना भी। कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 13500 रखी है। आप सोच रहे होंगे इसमें इस्तेमाल होने वाले पेपर कौन से होंगे। 

दरअसल इसमें जिंक (जीरो इंक पेपर) इस्तेमाल किया जाता है। इस पेपर का साइज 50x76 मिमी है। इसको चलाने के लिए इसे चार्ज किया जाता है।

देखिए और क्या खास बात है इसमें - 

- इसमें यूजर एलबम क्रिएट कर सकता है, एलबम को एडिट, डिलीट और एड भी कर सकता है।

- प्रिंट इंजन - इसमें रेजॉल्युशन 313 डीपीआई, इसकी प्रिंट करने की स्पीड 45 सेकेंड और ये अधिकतम 1000 प्रिंट निकाल सकता है।

- कनेक्टिविटी के मामले में इसे आईओएस मोबाइल और आईओएस पैड, एंड्रॉयड वाले मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ और एनएफसी फीचर भी है।

- इसका वजन सिर्फ 212 ग्राम और डाइमेंशन 72.4 x 120.9 x 24.0 मिमी है।

- यह प्रिंटर औसत रूप से 15.91 वॉट और अधिकतम 34.49 वॉट लेता है।

- इसमें ली-पॉलीमर 500 एमएएच वाली बैटरी लगी है जो डेढ़ घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

No comments:

Post a Comment